ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

नक्सलियों का डम्प बरामद, आईईडी, बीजीएल लांचर, AK 47 के राउंड भी मिले, जंगलों में जगह जगह नक्सलियों ने छुपाया था मौत का सामान

गौरव श्रीवास्तव

कांकेर। नारायणपुर और कांकेर की सीमावर्ती इलाके में एक बार फिर पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने नक्सलियों का डम्प बरामद किया है, जिसमें आईईडी,पाइप बम, बीजीएल लांचर, AK 47 के राउंड, 303 रायफल समेत भारी मात्रा में सामान मिले है। बीडीएस टीम ने आईईडी की मौके पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। 

कोयलीबेड़ा और रावघाट से डीआरजी और बीएसएफ के जवान विशेष सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुए थे, इस दौरान हेटारकसा,पल्लाहूर,जपमारका के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है, 303 रायफल-01 नग मय मैग्जीन,बीजीएल लांचर-01नग, 303 रायफल राउण्ड-04 नग, A.K-47 राउण्ड-30 नग, SLR राउण्ड-04 नग , बीजीएल सेल-10 नग, टिफिन IED -नग लगभग 03 कि०ग्रा०, पाईप बम-02 नग शामिल है। बता दे कि दो दिन पहले भी जवानों ने जंगल से नक्सलियों का डम्प बरामद किया था जिसमें एक लैपटॉप भी मिला था, पुलिस अधिकारियों के अनुसार लैपटॉप से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, इस पर अभी काम किया जा रहा है। 

जंगलों में जगह जगह से बरामद हो रहा नक्सलियों का सामान 

नक्सलवाद के खात्मे के बाद से जारी विशेष सर्च ऑपरेशन में लगातार नक्सलियों के डम्प बरामद हो रहे है, जिससे साफ है कि नक्सलियों के जंगलों में जगह जगह मौत का सामान छुपा रखा था, नक्सलवाद पर जब नकेल कसा गया तो नक्सली अपने लैपटॉप जैसे महत्वपूर्ण सामान भी जंगलों में छुपाने मजबूर हो गये थे, जिससे अब पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *