कांकेर। अंतागढ़ नारायणपुर मार्ग की बदहाली से लोगों को हो रही दिक्कते इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है, मार्ग इस कदर बदहाल हो गया है कि बस संचालकों ने मार्ग से बस चलाने से इनकार कर दिया था जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था,जिसके बाद कांकेर के नवनियुक्त कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार को अंतागढ़ नारायणपुर मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों और ठेकेदार को तीन दिन के अंदर मार्ग को दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया है,वही कलेक्टर ने तीन दिनों तक मार्ग से माइंस की वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है।
बता दे कि अंतागढ़ से नारायणपुर स्टेट हाइवे 5 का निर्माण कार्य चल रहा है,लेकिन माइंस की भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क निर्माण में दिक्कते हो रही थी और मार्ग में इस कदर बड़े बड़े गड्ढे हो गए थे कि गाड़िया फंस रही थी और वाहन मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था, मामले की सूचना मिलते ही कलेक्टर कुंदन कुमार जिले के आला अधिकारियों के साथ सड़क निर्माण कार्य का दौरा किया, कलेक्टर ने मार्ग की दुर्दशा देखकर संबंधित विभाग के अधिकारी को मौके पर फटकार भी लगाई और निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को फोन पर तीन दिन के भीतर मार्ग को दुरुस्त करने निर्देश दिया, कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि आम जनता को किसी तरह की तकलीफ न हो ये प्रशासन की पहली प्राथमिकता है, इसलिए तीन दिन के लिए माइंस की वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और जल्द मार्ग दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है, ताकि आम जनता परेशान ना हो, उन्होंने कहा कि बारिश के कारण सड़क निर्माण कार्य में देरी हो रही है, लेकिन फिलहाल सड़क को चलने योग्य बनाने कड़े निर्देश दिए गए है तीन के भीतर मार्ग दुरुस्त हो जाएगा।
इसके पहले कलेक्टर कुंदन कुमार ने अंतागढ़ में आम जनता से मुलाकात भी की और क्षेत्र में भारी समस्या की शिकायत के बाद अधिकारियों को बेहतर कार्य के लिए हिदायत भी दी है, अधिकारियों को जनता के सामने ही कलेक्टर ने कार्य के प्रति इच्छा शक्ति जगाने की बात कहते हुए क्षेत्र के विकास से किसी भी तरह का समझौता होने की बात कही है, कलेक्टर के कड़े रुख से अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।





Leave a Reply