कांकेर। नेशनल हाईवे 30 में दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की एक बाइक राइडर युवती की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि रायपुर से 23 युवतियों का बाइक राइडर ग्रुप भ्रमण के लिए बस्तर जा रहा था तभी जगतरा के पास अज्ञात वाहन ने युवती की बाइक को चपेट में ले लिया जिससे युवती की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार युवतियों का बाइक राइडर ग्रुप है, जिसमें 23 युवतियां शामिल है, अभी 20 बाइक और एक कार से बस्तर भ्रमण के लिए निकले थे, तभी जगतरा के पास मुंबई की रहने वाली रिद्धि ठक्कर 24 वर्ष की बाइक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया, जिसे तत्काल धमतरी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम ने युवती के परिवार से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी है, जिसके बाद युवती का परिवार धमतरी के लिए रवाना हुआ है, धमतरी नगर निगम के महापौर रामू मेहरा ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।






Leave a Reply