कांकेर। बीती शाम कांकेर की सड़क पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक शराबी कार चालक ने एक एक कर कई लोगों को टक्कर मार दी,कार चालक इसके बाद भी नहीं रुका और बेलगाम रफ्तार से कार दौड़ाता रहा, इसी दौरान मार्ग से गुजर रहे डीएसपी गिरजाशंकर साव ने उसकी कार का पीछा कर उसे सिंगारभाट के पास पकड़ा और थाना लेकर आये, जहां जाँच में कार चालक अत्यधिक नशे में पाया गया, पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।
दरअसल शाम करीब साढ़े 7 बजे शहर के नए बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारी इसके बाद चालक ने आगे जा रही ई रिक्शा को चपेट में लिया, आगे कार ने एक बाइक को भी टक्कर मारी और ज्ञानी चौक पहुंचते तक एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से शहर की सड़क में अफरा तफरी मच गई, लोग सड़क छोड़कर इधर उधर भाग रहे थे, लेकिन मार्ग से गुजर रहे डीएसपी गिरजाशंकर साव ने शराबी चालक के पीछे अपनी गाड़ी दौड़ा दी और उसे पकड़ लिया, करीब 15 मिनट तक शहर की सड़क में आतंक मचाने वाले चालक को जब पकड़कर लाया गया और उसकी जांच की गई तो वो अत्यधिक नशे में पाया गया, एएसपी योगेश साहू ने बताया कि युवक ने करीब 5 लोगों को ठोकर मारी है जिन्हें जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है, वही आरोपी चालक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
शराबी चालक के इस करतूत के कारण शहर में काफी देर तक माहौल गर्म रहा और लोग पुलिस से कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है।






Leave a Reply