Authored by: Gaurav Shrivastava
बीजापुर। बीजापुर में नक्सली हमला हुआ है, हमले में एक जवान शहीद हो गया है,शहीद जवान का नाम दिनेश नाग है। जबकि 2 जवान घायल बताए जा रहे है, घटना भोपालपटनम क्षेत्र के नेशनल पार्क इलाके में उल्लूर घाटी की बताई जा रही है,यहां डीआरजी के जवान एंटी नक्सल आपरेशन पर निकले हुए थे, इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 4 जवान घायल हो गए थे, घायल जवान को जंगल से बाहर निकालने के दौरान एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है, विस्फोट प्रेशर था या कमांड स्विच था ये अभी साफ नहीं हो सका है।

जवानों के लगातार ऑपरेशन से बौखलाए नक्सलियों ने फिर कायराना हरकत की है। बताया जा रहा है कि इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव ने इस हमले की पुष्टि की है। बीजापुर में ही जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ सबसे ज्यादा सफल ऑपरेशन किए है यही कारण है कि नक्सली बुरी तरह बौखलाए हुए है और अपना अस्तित्व बचाने कायराना हरकते कर रहे है।






Leave a Reply