ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

रात में स्कूटी से घूमने निकले दो दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

कांकेर। नेशनल हाईवे 30में हादसों का सिलसिला थामने का नाम नहीं ले रहा है, बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा चारामा थानाक्षेत्र के रतेसरा मोड़ पर हुआ। 

रात करीब साढ़े 11 बजे दो युवक इंद्र किरी और मुंजिम खान स्कूटी से रतेसरा की तरफ जा रहे थे तभी सामने से आ रही माजदा वाहन ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी,जिससे दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई थी,राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से दोनों को चारामा के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को हायर सेंटर रिफर किया गया था लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। 

चारामा नगर के दो युवाओं की मौत से नगर में मातम पसर गया है, वही पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। 

नेशनल हाईवे 30 हादसों का जोन 

नेशनल हाईवे 30 में आय दिन सड़क हादसे हो रहे है, भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार हादसों की वजह बन रही है, कड़ी कार्यवाही नहीं होने से चालक बेलगाम हो चुके है और आय दिन लोगो को जान जा रही है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *