ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

नशेड़ी युवक का चाकू के साथ भाईगिरी स्टाइल ,पुलिस ने चंद घंटे में उतारा नशा, गिरफ्तार 

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर । शहर में नशे के खिलाफ जारी पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन के बाद भी नशेड़ियों की हेकड़ी कम होने का नाम नहीं ले रही है, ऐसा ही एक वीडियो बीती रात सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमें एक नशेड़ी युवक हाथ में चाकू लिए बीच शहर मरीन ड्राइव में गाली गलौज करता दिख रहा था और बॉलीवुड की भाषा में  भाईगिरी करता नजर आ रहा था, लेकिन जैसे ही वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया पुलिस ने उसकी भाईगिरी निकाल दी, आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, नशे की हालत में युवक अपने मोहल्ले में भी उत्पात मचा रहा था। 

बीते 1 हफ्ते में पुलिस ने शहर में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिया है और 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की है, लेकिन उसके बाद भी नशेड़ी खुलेआम आतंक मचाने दिख जा रहे है।

शहर के मरीन ड्राइव में चाकू लेकर घूमता युवक

विदित हो कि 26 जुलाई को नशे के कारण ही दो गुटों में हुए विवाद के बाद एक युवक की हत्या हो गई थी, जिसके बाद पुलिस के द्वारा स्पेशल टीम बनाकर नशे के खिलाफ अभियान चला रखा है, एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है और आगे भी इसी तरह कार्यवाही की जाएगी और आतंक मचाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *