ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , , ,

आंध्र प्रदेश छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, 2 बड़े नक्सली लीडर समेत 3 नक्सली ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी

Authored by: Gaurav Shrivastava

बस्तर। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बॉर्डर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ में बड़े नक्सली लीडर मारे गए है, जिसमें गरियाबंद में मारे गए सेंट्रल कमेटी मेंबर चलपति की पत्नी अरुणा भी शामिल है। 

आंध्र प्रदेश के मारेडपल्ली में ग्रेहाउंड्स फोर्स की नक्सलियों से लगातार मुठभेड़ जारी है, मुठभेड़ में  गजरला रवि जिस पर 40 लाख का इनामी घोषित था , अरुणा जिस पर 20 लाख का इनाम घोषित था दोनों ही ढेर कर दिए गए है। वही एक अन्य नक्सली भी मारा गया है।

आपके अपने शहर कांकेर में

मुठभेड़ में मारी गई अरुणा सेंट्रल कमेटी मेंबर रहे चलपति की पत्नी है, जिसे गरियाबंद में इसी साल जनवरी माह में पुलिस ने मार गिराया था। छत्तीसगढ़ में फोर्स के बढ़ते दबाव के कारण नक्सली आंध्र प्रदेश की ओर रुख कर रहे है जिसकी जानकारी फोर्स को मिली थी जिसके बाद एक बड़ा ऑपरेशन लांच किया गया था, ग्रेहाउंड्स के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेरकर उनका एनकाउंटर किया है, मौके पर अभी भी जवान मौजूद है और नक्सलियों के खात्मे का अभियान जारी है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *