Authored by: Gaurav Shrivastava
नारायणपुर। अबूझमाड़ में फोर्स के बढ़ते दबाव का असर नजर आने लगा है, लगातार हो रहे एनकाउंटर के बाद नक्सली आत्म समर्पण की राह पकड़ते नजर आ रहे है। नारायणपुर में पुलिस और सीमा सुरक्षाबल( बीएसएफ )के समक्ष एक पुरुष और एक महिला नक्सली ने आत्म समर्पण कर दिया है। दोनों पर 5 – 5 लाख का इनाम घोषित था।दोनों ही भैरमदेव एरिया कमेटी के सक्रिय नक्सली बताए जा रहे है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों ने आत्म समर्पण के पीछे सरकार की पुनर्वास नीति, माड़ मचाओ अभियान और सुरक्षाबलों के बढ़ते प्रभाव को कारण बताया है।बीते 14 माह में अबूझमाड़ में फोर्स ने तेजी से अपना कब्जा जमाया है, लगातार इलाके में मुठभेड़ हो रही है जिसमें बड़ी संख्या में माओवादी ढेर किए जा रहे है,वही क्षेत्र में विकास कार्यों में भी तेजी देखी जा रही है, सड़क निर्माण समेत सरकार की सभी योजनाएं अब माड़ के इलाकों में भी पहुंच रही है जिससे नक्सल संगठन से लोगों का मोह भंग होने लगा है। आत्म समर्पण करने वाले में सुदेन कोर्राम उर्फ जनकू और सरिता पोटावी शामिल है। पुलिस के अनुसार आने वाले समय में और भी कई बड़े नक्सली सरेंडर कर सकते है।






Leave a Reply