ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

घर में घुसे तेंदुए का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने 10दिन में पकड़े दो तेंदुए, जानिए फिर भी क्यों दहशत में है ग्रामीण

कांकेर। दुधावा के घर में घुसकर बैठे तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया है, वन विभाग ने 8 घंटे की मेहनत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया है, तेंदुए के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे दूर घने जंगलों में छोड़ा जा सकता है। 

आपके अपने शहर कांकेर में

आज सुबह दुधावा में फत्तेसिंह नेताम के घर तेंदुआ घुस आया था और घर के एक सदस्य पर हमला भी कर दिया था, जिसमें युवक के पैर में चोट आई थी, सुबह से ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी, जिसके बाद रायपुर से भी विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई थी, इसी बीच वन विभाग ने जिस कमरे में तेंदुआ घुसकर बैठा था वहां पिंजरा लगा दिया और भागने के प्रयास में तेंदुआ पिंजरे में फंस गया, मौके पर मौजूद भारी भीड़ के बीच तेंदुए को सुरक्षित निकालकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराने ले जाया गया है, जिसके बाद उसे दूर जंगल में छोड़ा जा सकता है। विदित हो कि 10दिन के भीतर दूसरा तेंदुआ दुधावा क्षेत्र में पकड़ा गया है। वन विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में और भी तेंदुआ के होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *