ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

भारत चैंपियंस ट्राफी के सेमीफाइनल में , पाकिस्तान को बुरी तरह रौंद कर किया टूर्नामेंट से बाहर

स्पोर्ट्स। चैंपियंस ट्राफी में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है, विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है, वही लगातार दो हार के बाद  चैंपियंस ट्राफी का मेजबान पाकिस्तान टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया है। इसके पहले पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने भी हराया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाया था और 241 रन पर पूरी टीम आल आउट हो गई थी। पाकिस्तान की तरफ से सबसे अधिक 62  रन सऊद शकील ने बनाए , जबकि भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। 242 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दी लेकिन रोहित पारी को लम्बा नहीं ले जा सके और शाहीन आफरीदी की गेंद प बोल्ड हो गए। जिसके बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली ने पहले शुभमन गिल और फिर श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारत के जीत की नींव रखी। अंत में  विराट कोहली ने चौका लगाकर अपना शतक भी पूरा किया और भारत को जीत भी दिला दी। इस जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो गया है, वही पाकिस्तान टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुका है, अब पाकिस्तान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उम्मीद करनी होगी कि कल बांग्लादेश न्यूजीलैंड को हरा दे उसके बाद पाकिस्तान यदि  बांग्लादेश को बहुत बड़े अंतर से हरा पाता है तो संभावनाएं होंगी लेकिन पाकिस्तान के मौजूदा फार्म को देखकर यह मुश्किल नजर आता है । कुल मिलाकर पाकिस्तान की चैंपियंस ट्राफी की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है। 

और खबरें

One response to “भारत चैंपियंस ट्राफी के सेमीफाइनल में , पाकिस्तान को बुरी तरह रौंद कर किया टूर्नामेंट से बाहर”

  1. Nikita Shrivastava Avatar
    Nikita Shrivastava

    Good going

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *