Authored by: Gaurav Shrivastava
कांकेर। आचार संहिता हटते ही जिले के पुलिस कप्तान ने महकमे में बड़ा बदलाव किया है, जिले की सबसे हाई प्रोफाइल थाना चारामा के थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी को हटा दिया गया है, उनके जगह जितेंद्र कुमार साहू नए थाना प्रभारी होंगे, दिलेश्वर को रक्षित केंद्र भेजा गया है, वही कोतवाली में भी बदलाव हुआ है, एसआई लक्ष्मीनारायण नामदेव को लोहत्तर का प्रभारी बनाया गया है। चारामा में लगातार हो चोरी की घटनाओं ने पुलिस पर सवालिया निशान लगाया था, हालांकि पुलिस ने कई मामले सुलझाए भी लेकिन कई बड़े मामले अभी तक अनसुलझे है, वही चारामा में सबसे ज्यादा रेत खदाने है जहां आय दिन मारपीट की घटनाएं हो रही थी, इसके बाद भी पुलिस के द्वारा कोई कड़ी कार्यवाही नहीं करने को लेकर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे थे, जिसके बाद अब पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने बड़ा बदलाव किया है।बांदे का प्रभार मनीष नेताम को दिया गया है, वही एसआई आलोक सुबोध को कांकेर कोतवाली भेजा गया है।






Leave a Reply