Authored by: Gaurav Shrivastava
सुकमा। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी अभियान के तहत सर्चिंग पर निकले जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है, अब तक मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, नक्सलियों की बड़ी टीम की इलाके में मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी और कोबरा बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, इसी बीच जवानों का नक्सलियों से सामना हुआ है, रुक रुक कर दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। कुछ देर में सुकमा पुलिस ऑपरेशन को लेकर बयान जारी कर सकती है।






Leave a Reply