ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

नन्हें बच्चों ने बांधा समा, मासूमों का डांस और रैंप वॉक देखकर गदगद हुए परिजन, द आई स्कूल का वार्षिक उत्सव सम्पन्न 

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। शहर से सटे सिंगारभाट में इस वर्ष से शुरू हुए द आई स्कूल का पहला वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नन्हें मुन्ने बच्चों के शानदार डांस परफॉर्मेंस  और रैंप वॉक ने  परिजनों और मौजूद अन्य लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि  जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की

द आई स्कूल का संचालन इस वर्ष से शुरू हुआ है जहां प्ले, नर्सरी और केजी के बच्चे अध्यनरत है। अगले वर्ष से कक्षाएं भी बढ़ेंगी। द आई स्कूल पहला स्कूल है जहां बच्चे हिंदी अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं का भी ज्ञान अर्जित कर रहे है, आज कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने जब फ्रेंच भाषा में शब्दों का प्रयोग किया तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। स्कूल की प्रिंसिपल अंबालिका गुप्ता ने शानदार प्रोग्राम के लिए सभी बच्चों को बधाई दी है, कार्यक्रम को सफल बनाने में  शिक्षिकाओं निकिता श्रीवास्तव, ऋषिका भासवानी एवं ऐश्वर्या भासवानी का विशेष योगदान रहा। 

और खबरें

One response to “नन्हें बच्चों ने बांधा समा, मासूमों का डांस और रैंप वॉक देखकर गदगद हुए परिजन, द आई स्कूल का वार्षिक उत्सव सम्पन्न ”

  1. Nikita Shrivastava Avatar
    Nikita Shrivastava

    ,👏👏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *