ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

चारामा में रेत खदानों ने की हदें पार, रात भर जारी रहती है रेत की तस्करी,  रात में रेत भरकर निकल रही हाइवा ने कार को मारी ठोकर,लोगो का प्रदर्शन

कांकेर। जिले के चारामा में संचालित रेत खदानों ने हदें पार कर दी है, नियम का खुला उल्लंघन करते हुए शाम 6 बजे के बाद भी रेत का उत्खनन लगातार जारी है, बीती रात 8 बजे के करीब रेत लेकर खदान से निकल रही हाइवा ने शहर में सड़क किनारे खड़ी कार को ठोकर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा गया । लोगो ने रेत खदानों के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसमें भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी भी शामिल रही। विधायक ने रेत खदानों पर कार्यवाही की मांग की है। 

चारामा में खनिज विभाग से स्वीकृत खदानों के अलावा कई अवैध खदाने भी धड़ल्ले से जारी है, जिसकी शिकायत के बाद भी खनिज विभाग के द्वारा कोई कड़ी कार्यवाही नहीं करने से रेत तस्करों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। बता दे कि दो पहले भी चारामा के वार्ड क्रमांक 13 के निवासियों ने वार्ड के भीतर से रेत से भरी भारी वाहनों को निकालने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था। लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण रेत तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि दिन रात रेत की तस्करी जारी है। 

हादसे के बाद मौके पर पहुंची विधायक सावित्री मंडावी

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *