ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

धमतरी जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नक्सलियों का कैंप ध्वस्त,दो से तीन नक्सलियों को गोली लगने की खबर

Authored by: Gaurav Shrivastava

धमतरी। जिले के खल्लारी क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है, मुठभेड़ में दो से तीन नक्सलियों को गोली लगने की खबर है।

मंदागिरी के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद जिला पुलिस बल और डीआरजी के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन लांच किया था, जैसे ही जवानों की टुकड़ी जंगल में पहुंची घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी, जवानों ने भी नक्सलियों की घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, आधे घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सलियों मौके से भाग निकले है, इलाके की सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों के अस्थाई कैंप को ध्वस्त कर दिया है। वही मौके पर खून के धब्बे मिलने से आशंका जताई जा रही है कि दो से तीन नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए है, जिन्हें नक्सली अपने साथ ले जाने में सफल रहे है। नक्सलियों के खिलाफ प्रदेश में लगातार जारी अभियान से नक्सली पूरी तरह बैकफुट पर है, बस्तर में लगातार एनकाउंटर से भयभीत नक्सली नया ठिकाना ढूंढने की कोशिश में है, लेकिन पुलिस ने सभी तरफ घेराबंदी कर नक्सलियों के लिए  ठिकाना बनाने कोई जगह नहीं छोड़ी है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *