ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

NIA की दबिश, जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष समेत 4 हिरासत में ,पूछताछ जारी 

कांकेर। जिले के अंतागढ़ ब्लॉक में NIA की टीम ने एक बार फिर दबिश दी है, आमाबेड़ा क्षेत्र में NIA की कार्यवाही जारी है, बताया जा रहा है कि अंतागढ़ जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष सहित 4 लोगों को NIA ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, मामला 2022 में उसेली बाजार में सेना के जवान की हत्या से जुड़ा हुआ है। 

2022 में सेना के जवान मोतीराम आंचला छुट्टी पर घर आए हुए थे, उसी दौरान  नक्सलियों ने उसेली बाजार में गोली मारकर हत्या की कर दी थी। इस पूरे मामले की जांच NIA कर रही हैं और अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, बताया जा रहा है कि आज भी इसी मामले में NIA आमाबेड़ा पहुंची है और 4 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *