Authored by: Gaurav Shrivastava
कांकेर। नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव बेहद दिलचस्प तरीके से टाई हो गया, जिसके बाद भी भाजपा अपना उपाध्यक्ष नगर पालिका में बैठाने में कामयाब हो गई। नगर पालिका में भाजपा के 11 और कांग्रेस में 10 पार्षद चुनाव जीतकर आए थे, नगर पालिका अध्यक्ष भी भाजपा के जीतकर आए है, ऐसे में भाजपा के पास 12 मत थे जबकि कांग्रेस के पास 10 ही मत थे, कांग्रेस ने आनंद चौरसिया को अपना उम्मीदवार बनाया था जबकि भाजपा ने उत्तम यादव को अपना उपाध्यक्ष उम्मीदवार बनाया था, वोटिंग के बाद जब नतीजे सामने आए तो दोनों उम्मीदवारों को 10 10 मत मिले, जबकि दो वोट निरस्त हो गए। इसके बाद नगर पालिका परिसर में हलचल काफी तेज हो गई की आखिर अब उपाध्यक्ष का फैसला आखिर कैसे होगा। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने लाटरी सिस्टम से फैसला करने का निर्णय लिया ,लाटरी सिस्टम में भाजपा के उत्तम यादव को जीत मिल गई है। भाजपा ने अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष की सीट भी अपने पाले में डाल लिया है, नतीजे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की है। वही कांग्रेसी खेमे में शांति छा गई है।






Leave a Reply