ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

आमदाई माइंस में आईईडी ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, एक की हालत नाजुक, साल भर पहले भी गई थी दो जान 

Authored by: Gaurav Shrivastava

नारायणपुर। आम दाई लौह अयस्क माइंस में नक्सलियों के द्वारा प्लांट आईईडी में ब्लास्ट होने से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों के द्वारा प्लांट आईईडी में मजदूरों का पैर पड़ गया जिससे प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गई, ब्लास्ट की चपेट में आने से मजदूर दिलीप बघेल की मौत हो गई है, जबकि हरेंद्र नाग गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

बता दे कि बीते साल भी आम दाई माइंस में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था जिसमें 2 मजदूरों की मौत हुई थी। 

माइंस शुरू होने के पहले से नक्सली इस माइंस का विरोध करते रहे है और नक्सलियों ने ग्रामीणों को भी माइंस में काम नहीं करने की धमकी कई बार दी है, नक्सलियों ने ये भी दावा किया था कि माइंस के चारों तरफ बारूद बिछा हुआ है ,नक्सलियों के द्वारा प्लांट में आईईडी में लगातार मजदूर आ रहे है, एक बार फिर मजदूर ही निशाना बने है, नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार का कहना है कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज किया गया है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *