Authored by: Gaurav Shrivastava
बस्तर। बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर जिले में EOW और ACB ने सहायक आयुक्त और दो शिक्षकों के घर पर रेड मारी है, सुकमा के सस्पेंडेड DFO अशोक पटेल , छिंदगढ़ और कोंटा में दो शिक्षकों के ठिकाने पर भी दबिश दी गई है। वही बीजापुर के सहायक आयुक्त के जगदलपुर स्थित आवास पर भी छापा पड़ा है।
ACB और EOW की अलग अलग टीम ने सुबह 4 बजे से कार्यवाही शुरू की है। फिलहाल ये साफ नहीं हो सका है कि छापेमारी में क्या कुछ बरामद हुआ है। लेकिन बस्तर में एक बार फिर बड़ी कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है। बता दे कि इसके पहले ED भी बस्तर में कार्यवाही कर चुकी है। लगातार जारी कार्यवाही से भ्रष्ट अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है।






Leave a Reply