ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

बड़े कैडर के गिरफ्तार नक्सली खोल रहे राज,  पुलिस ने 5  ग्रामीणों को लिया  हिरासत में , 3 गांव ने दर्जनों ग्रामीण पहुंचे कोतवाली, बोले वो नक्सली नहीं

कांकेर। जिले के कोरर क्षेत्र से पुलिस ने 5  ग्रामीणों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है, बताया जा रहा है कि नक्सल सहयोगी बताकर पुलिस ने इन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है, जिसके विरोध में 3 गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर इसका विरोध जताते हुए  ग्रामीणों को बेकसूर बताते हुए उन्हें आम ग्रामीण बताया और नक्सल संगठन से उनका किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार हाल ही में गिरफ्तार किए गए बड़े कैडर के नक्सलियों से पुलिस को जो सबूत मिल रहे है उसके आधार पर पुलिस कार्यवाही कर रही है। 

कांग्रेस के नेता भी ग्रामीणों के साथ पहुंचे

दरअसल भैंसगांव, मुरागांव, कानागांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण आज जिला मुख्यालय पहुंचे और थाना के सामने ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया था, ग्रामीणों के साथ कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे, 

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के 5 लोगों को रात के वक्त पुलिस अपने साथ लेकर चले गई है. जिन लोगो को पुलिस ने पकड़ा है वह नक्सल मामले शामिल नहीं रहे है. सभी खेती किसानी का कार्य करते है. वही मामले में पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ा गया है. जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही. ग्रामीणों को समझा बुझा कर वापस भेज दिया गया है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *