ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

बीजापुर में नक्सलियों के साथ जवानों की जबरदस्त मुठभेड़, नक्सलियों को भारी नुकसान की खबर 

Authored by: Gaurav Shrivastava

बस्तर। बीजापुर और दंतेवाड़ा की सरहद पर जवानों की नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है, मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान की खबर निकल कर सामने आ रही है। हालांकि अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी जारी है। 

बीजापुर पुलिस के पास पक्की खबर थी कि गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है जिसमें बड़े कैडर के नक्सली भी शामिल है जिसके बाद नक्सलियों को घेरने बड़ा ऑपरेशन लांच किया गया है, एंड्री के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह से ही मुठभेड़ हो रही है, जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना हैं कि अभी भी मुठभेड़ जारी है, जिसके कारण विस्तृत जानकारी नहीं मिल पा रही है, लेकिन जवानों ने जिस तरह से नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर धावा बोला है, उससे नक्सलियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *