ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

नारायणपुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, डीएसपी समेत दो घायल, 

Authored by: Gaurav Shrivastava

नारायणपुर। नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है, ब्लास्ट में ऑपरेशन को लीड कर रहे डीएसपी समेत दो जवान घायल हो गए है, हालांकि दोनों को मामूली चोट आई है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। 

अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन जारी है, बुधवार की रात भी नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन लांच किया गया था, देर रात करीब 3 बजे जवान जंगलों में आगे बढ़ रहे थे उसी दौरान नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया जिसमें ऑपरेशन को लीड कर रहे डीएसपी और एक जवान को चोट आई है, दोनों को जंगल से बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया है, पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि दोनों को ही मामूली चोट आई है, ब्लास्ट के कारण आंखों में धूल और कंकड़ जाने से दोनों को ही ऑपरेशन से बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया है, दोनों की स्थिति सामान्य है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *