ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

तेज रफ्तार बाइक नहीं संभली, मोड़ पर हादसा, 2 युवकों की गई जान, एक ही हालत नाजुक

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। शहर के बीच तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने से भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पूरा मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है,  तीनों युवक भीरावाही गांव के बताए जा रहे है। 

शाम करीब 4 बजे तीन युवक भावेश जैन, नुरेंद्र निषाद और निखिल भगत बाइक से गोविंदपुर की तरफ जा रहे थे तभी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों बाइक से समेत सड़क से दूर जा गिरे, हादसा इतना जबरदस्त था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भावेश जैन की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और बाइक चला रहा युवक मोड़ पर बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच की जा रही है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *