Authored by: Gaurav Shrivastava
नारायणपुर। बस्तर संभाग में नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार जारी ऑपरेशन के बीच नारायणपुर में आज बस्तर फाइटर का जवान प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर घायल हो गया, जवान को इलाज के लिए नारायणपुर अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
नारायणपुर पुलिस के द्वारा जारी बयान के अनुसार शुक्रवार (28मार्च) की सुबह कुतुल कैंप से आईटीबीपी, डीआरजी और बस्तर बटालियन की टीम नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी, इसी दौरान नए स्थापित किए गए बेड़माकोटी कैंप पहुंचने के पहले नक्सलियों के द्वारा प्लांट प्रेशर आईईडी में ब्लास्ट हुआ जिससे बस्तर फाइटर का जवान उसकी चपेट में आकर घायल हो गया है, जवान के पैर में चोट आई है, पुलिस के अनुसार जवान की स्थिति सामान्य है। माड़ में इलाके में लगातार नारायणपुर ,दंतेवाड़ा, कांकेर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन चलाए जा रहे है जिसमें बड़ी संख्या में नक्सली ढेर किए गए है, यही कारण है कि नक्सल संगठन में हड़कंप मचा हुआ है और नक्सली किसी तरह जवानों को नुकसान पहुंचाकर ऑपरेशन को बाधित करने का प्रयास कर रहे है, लेकिन जवानों के हौसले बुलंद है और लगातार जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे है।






Leave a Reply