ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

नक्सलियों ने स्वीकारा मारे गए कई साथी, 4 अप्रैल को बीजापुर बंद का आव्हान, 

Authored by: Gaurav Shrivastava

बस्तर। नक्सलियों के खिलाफ लगातार जारी ऑपरेशन का असर नक्सल संगठन में दिखने लगा है, कभी फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाकर पुलिस को कठघरे में खड़े करने की कोशिश करने वाले नक्सली अब स्वीकारने लगे है कि उनके साथी पुलिस के हाथों मार जा रहे है, नक्सलियों में पश्चिम डिविजन के प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी कर स्वीकार किया है कि 2025 में उनके 78 साथी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए है, 20 मार्च को बीजापुर में मारे गए 26 में से 24 नक्सलियों की सूची भी नक्सलियों ने पदनाम के साथ जारी की है। 

पश्चिम डिविजन के प्रवक्ता मोहन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि इस साल अलग अलग मुठभेड़ में 78 नक्सली मारे जा चुके है, 

तेलगु भाषा मे जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि  4 अप्रैल को अलग अलग मुठभेड़ों के खिलाफ बीजापुर बंद का आव्हान भी किया गया है, इसके अलावा 20 मार्च को पुलिस नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में पुलिस ने 26 नक्सलियों को मार गिराया था, साथ ही बड़ी संख्या में हथियार भी जब्त किया गया था, लेकिन नक्सलियों का कहना था कि मारे गए 26 नक्सलियों में 24 नक्सली हमारे साथी है, जिनका नाम व पदनाम के साथ ही लिस्ट जारी किया गया है, वही बन्देपारा, माड़, इंद्रावती, कांकेर, गंगालूर में हुए मुठभेड़ का भी लिस्ट में जिक्र किया गया है, नक्सलियों ने पुलिस पर 40 ग्रामीणों को गिरफ्तार करने का भी आरोप लगाया है। 

बता दे कि नक्सली अक्सर पुलिस के द्वारा मात खाने के बाद आम ग्रामीणों पर फायरिंग जैसे आरोप लगाते रहे है, लेकिन पिछले 15 माह में पुलिस ने नक्सलियों के कोर जोन में घुसकर नक्सलियों के टॉप लीडर्स का खात्मा किया है, जिसकी शुरुआत कांकेर जिले से हुई थी जब 29 नक्सली एक साथ ढेर किए गए थे , इसके बाद लगातार बड़ी संख्या में माओवादी मारे जा रह है और नक्सल संगठन में भगदड़ जैसी स्थिति है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *