ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

बस्तर पण्डुम में शामिल हुए कांकेर के प्रतिभागी, वाद्य यंत्र में प्रथम,मांदरी नृत्य में तीसरा स्थान हासिल किया, गृहमंत्री अमित शाह ने किया पुरस्कृत 

कांकेर।  दंतेवाड़ा में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पंडूम में कांकेर जिले ने दो पुरस्कार हासिल किए है,वाद्य यंत्र में  कांकेर जिले को प्रथम,मांदरी नृत्य में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ , विजेताओं को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पुरस्कृत किया है। नक्सल प्रभावित कोयलीबेडा के मोहनलाल उसेंडी और पंकज उसेंडी ने जनजातीय वाद्य यंत्र में  प्रथम स्थान हासिल किया तो वही जनजातीय नृत्य शैली में कांकेर और सुकमा जिले ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। जिले का नाम रौशन कर लौटे प्रतिभागियों का जिला मुख्यालय में स्वागत करते हुए जिले के अधिकारियों और विधायक आशाराम नेताम ने बधाई दी है। बता दे कि दंतेवाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी में शनिवार को बस्तर पण्डुम कार्यक्रम का समापन हुआ, इस कार्यक्रम में बस्तर में   जनजाति संस्कृति के वेशभूषा, खान-पान, गीत-संगीत, नाट्य, नृत्य, शिल्प कला पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। बस्तर के सभी जिलों में ब्लॉक स्तर ,जिला स्तर की प्रतियोगिता के बाद दंतेवाड़ा में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर पण्डुम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की बात भी दंतेवाड़ा में सभा को संबोधित करते हुए कही है, जिससे बस्तर को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *