ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

दुर्ग में 6 साल की मासूम की रेप ,मर्डर का मामला, चाचा ही है आरोपी, DNA रिपोर्ट से साफ हुई तस्वीर

दुर्ग। दुर्ग में 6  साल ही मासूम से रेप और हत्या के मामले में तीन संदिग्ध आरोपियों के DNA टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें मासूम के चाचा का DNA मैच हुआ है, जिससे अब तस्वीर साफ हो गई है कि वही असल आरोपी है। 

दुर्ग पुलिस के अनुसार आरोपी के कबूलनामे और पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक ही मृत बच्ची के चाचा को आरोपी बनाया गया था, अब DNA रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ साफ हो चुका है। 

विदित हो कि 5 अप्रैल को मासूम अपने घर से कन्या भोज के लिए निकली थी जिसके बाद उसकी लाश पड़ोसी की कार मिली थी, मासूम की बेरहमी से रेप के बाद हत्या की गई थी, जांच के बाद पुलिस ने मासूम के चाचा को ही गिरफ्तार किया था, लेकिन मृत बच्ची के पिता ने इस पर संदेह जाहिर किया था, लेकिन अब DNA रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *