ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर, देखता रह गया पाकिस्तान, एयर स्ट्राइक से कई आतंकी ठिकाने तबाह किए,तीनों सेना का पराक्रम देख कांपा पाकिस्तान

Authored by: Gaurav Shrivastava

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेना शुरू कर दिया है, भारतीय एयर फोर्स ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के अंदर घुसकर  स्ट्राइक की है, जिसमें 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए गए है। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी ढेर कर दिए गए है। 

22 अप्रैल को भारतीय सरजमी पर आतंकियों ने हमला किया था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी, इस हमले के बाद से पूरे देश में गुस्सा था, जिसके बाद से ही आतंकियों को सबक सिखाने की देशवासी मांग कर रहे थे, अब भारतीय सेना ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि पाकिस्तान के अंदर जाकर एयर फोर्स ने 9 आतंकी कैम्प पर स्ट्राइक की है। पाकिस्तान में भारतीय एयर फोर्स ने 100 किलोमीटर अंदर तक जाकर आतंकियों ने ठिकाने तबाह किए है, जिसके बाद पाकिस्तानी सरकार में खलबली मच गई है, आतंकियों ने ठिकाने पर भारत की सीधी कार्यवाही के बाद अब पाकिस्तान पूरे विश्व के सामने बेनकाब हो चुका है कि पाकिस्तान ही आतंकियों का रखवाला है, अब विश्व के सामने पाकिस्तान जवाब देने की स्थिति  में नहीं है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *