ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

प्री बीएड की परीक्षा में 4 मिनट लेट से पहुंची युवतियां तो नहीं मिला प्रवेश, साल बर्बाद होने पर फुट फूट कर रोई 

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर।  प्री बीएड  की परीक्षा में 4 मिनट की देरी वजह से तीन युवतियों को सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने गेट पर ही रोक दिया और परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया गया ,परीक्षा में नहीं बैठने से युवतियों को अब एक साल का इंतजार फिर करना होगा, जिससे आहत होकर युवतियां परीक्षा केंद्र के बाहर ही फुट फूट कर रोने लगी।

 मामला कांकेर पीजी कालेज का है जहां आज प्री बीएड की परीक्षा आयोजित थी, पहली पाली में 10 से 12 बजे तक परीक्षा थी, जिसमें अन्य परीक्षार्थियों के साथ तीनों युवतियां ज्योति यादव, रमिता कोमा और डेमेश्वरी साहू भी शामिल हुई थी, जिसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से होनी थी,लेकिन युवतियां 2 बजकर 4 मिनट पर परीक्षा केंद्र में दाखिल हुई जिन्हें सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने गेट के अंदर नहीं जाने दिया और ना ही परीक्षा केंद्र प्रभारी से चर्चा करने दिया जिससे युवतियां दूसरी पाली की परीक्षा नहीं दे पाई और उन्हें अब बीएड की पढ़ाई के लिए प्री बीएड की परीक्षा देने फिर एक साल का इंतजार करना पड़ेगा। रमिता कोमा ने बताया कि उनका मासूम सा बच्चा है जिसे साथ लेकर ही वो परीक्षा देने आई थी ,दूसरी पाली की परीक्षा के पहले वो अपने मासूम बच्चे को दूध पिलाने गई थी जिसकी वजह से वो सिर्फ 4 मिनट लेट हुई थी उन्होंने बार बार गेट पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से निवेदन किया लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इस मामले में जब हमने परीक्षा केंद्र प्रभारी से बात करने की कोशिश की तो सुरक्षाकर्मियों ने गेट बंद कर दिया जिसकी वजह से केंद्र प्रभारी का पक्ष साफ नहीं हो सका है। 

परीक्षा से वंचित होने पर रोने लगी छात्रा डिमेश्वरी

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *