ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

माता पिता ने 3 बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश, मासूमों की मौत, माता पिता का जीवन और मौत के बीच संघर्ष  

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां अपने तीन मासूम बच्चों को जहर देने के बाद माता पिता ने खुद भी जहर का सेवन कर लिया, दंपत्ति के इस खौफनाक कदम से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दंपत्ति जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पूरा मामला परलकोट क्षेत्र में चंदनपुर गांव का है। 

जानकारी के अनुसार पारिवारिक कारणों से परतापुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव में माता पिता ने अपने तीन मासूम बच्चों जिनकी उम्र 11 , 7 और 5 वर्ष है उन्हें जहर दे दिया ,जिनसे उनकी मौत हो गई, बच्चों को जहर देने के बाद माता पिता ने खुद भी जहर का सेवन कर लिया है, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए पखांजूर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, परिवार के यह खौफनाक कदम आखिर क्यों उठाया ये सब तक साफ नहीं है, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है, वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

आपके अपने शहर कांकेर में  भी दो साल से संचालित, जल्दकरवाए अपने बच्चे का एडमिशन

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *