ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर,

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। जिले के छोटे बेतिया थानाक्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, सुबह से मुठभेड़ जारी है, जिसमें अब तक 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ चल रही है, लेकिन अभी पुलिस पार्टी से संपर्क नहीं हो पा रहा है, इसलिए अधिक जानकारी बाहर नहीं आ सकी है। 

बता दे कि इसी इलाके में जवानों ने नक्सलियों को अब तक सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई है, माड़ से सटे इस इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी जवानों ने ऑपरेशन लांच किया है, जिसमें अब तक 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *