ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

घर में घुसा बैठा है तेंदुआ, रायपुर से बुलाई गई स्पेशल टीम करेगी रेस्क्यू, एक ग्रामीण घायल

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। दुधावा में 10 दिन पहले ही एक आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया था, जिसके बाद ग्रामीणों को लगा कि अब तेंदुए के आतंक से उन्हें मुक्ति मिलेगी, लेकिन एक बार फिर एक तेंदुआ दुधावा क्षेत्र में आतंक मचा रहा है, तेंदुआ आज सुबह एक ग्रामीण के घर में घुस गया है, इस दौरान तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला भी किया है, जिससे उसके पैर में चोट आई है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ घर के किचन में घुसा बैठा है, जिसे पकड़ने अब रायपुर से स्पेशल टीम बुलाई जा रही है, फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है और निगरानी कर रही है। 

11 जून को वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर एक वयस्क तेंदुए को पकड़ा था, बताया गया कि ये वही तेंदुआ है जिसने क्षेत्र में आतंक मचा रखा था, तेंदुए के हमले में इसके पहले 6 लोग घायल हुए थे जबकि एक मासूम की जान भी गई थी। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब फिर इस इलाके में तेंदुआ घुस आया है, जिससे एक बार फिर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग का कहना है कि रायपुर से रेस्क्यू के लिए टीम बुलाई गई है, तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर दूर जंगल में छोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *