ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

केशकाल घाट में नजर आया हिरणों का झुंड, फूलों की घाटी की सुंदरता और निखरी

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। बस्तर की लाइफलाइन कहे जाने वाली केशकाल घाट  की सुंदरता निखर रही है, केशकाल घाट पर एक दर्जन से ज्यादा हिरणों का झुंड देखा गया है, राहगीरों ने इसका वीडियो बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, वन विभाग ने हिरणों का झुंड देखे जाने पर खुशी जाहिर की है, साथ ही हिरणों के देखभाल के लिए कर्मचारियों को विशेष हिदायत दी गई है। 

आपके अपने शहर कांकेर में

बस्तर को राजधानी से जोड़ने वाले नेशनल हाइव 30 पर केशकाल घाट की सुंदरता हमेशा से बस्तर आने वाले पर्यटकों को मोहित करती रही है, अब यहां हिरणों के झुंड की मौजूदगी इसकी सुंदरता और बढ़ा रही है। बता दे कि इसके पहले भी कई जंगली जानवर केशकाल घाट में दिख चुके है, लेकिन यह पहला मौका है जब हिरणों का झुंड देखा गया है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *