ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

गांव से लेकर शहर तक तेंदुए की दहशत, कांकेर जिले में तेंदुए ने मचाया आतंक

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। कांकेर जिला मुख्यालय और उसके आस पास के इलाकों में तेंदुए ने दहशत फैला  रखी है, शहर में इमलीपारा में 5 दिनों से तेंदुए ने आतंक मचा रहा है, कल यहां तेंदुए ने एक बछड़े का शिकार भी कर दिया था और अब आज शहर से सटे कोड़ेजुंगा में तेंदुआ नजर आया है।

आपके अपने शहर कांकेर में

तेंदुए की शहर और आस पास के इलाकों में लगातार मौजूदगी ने लोगों को दहशत में डाल रखा है, आलम ये है कि शाम होते ही इन इलाकों के लोग घरों में दुबक जा रहे है, वही वन विभाग आबादी वाले इलाकों में लगातार नजर आ रहे तेंदुओं को पकड़ने अब तक की सार्थक कदम नहीं उठा सका है। कुछ महीनों तक दुधावा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक था जहां तेंदुए ने 6 लोगों को घायल किया था, जिसके बाद इस इलाके से दो तेंदुए पकड़े गए थे लेकिन अब जिला मुख्यालय में तेंदुए ने धमक दी है और लोगों की सांस अटकी पड़ी है, लेकिन रोजाना आबादी वाले इलाके में घुस रहे तेंदुए को पकड़ने कब जरूरी कदम उठाए जाएंगे इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *