ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

लोन दिलाने के नाम पर मांगा ब्लैंक चेक और खाते से पार कर दिए एक लाख 25 हजार, महिला गिरफ्तार

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर।  लोन दिलवाने के नाम पर महिला कर्मचारी से सवा लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है, महिला ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शासकीय महिला कर्मचारी द्रौपदी सलाम ने निजी लोन कंपनी से लोन दिलवाने के नाम पर अपनी पूर्व परिचित महिला गीता सलाम को अपने दस्तावेज के साथ 2 ब्लैंक चेक दिए थे, लेकिन किसी कारण से लोन निरस्त हो गया, जिसके बाद पीड़िता ने जब उक्त महिला से अपने दस्तावेज और ब्लैंक चेक वापस मांगे तो उसने कंपनी में जमा होने का हवाला दिया लेकिन इसी बीच महिला के खाते से एक लाख 25 हजार रुपए के आहरण होने का मेसेज आने पर महिला ने बैंक में शिकायत दर्ज करवाई तो गीता सलाम बैंक के सीसीटीवी में चेक से पैसे निकालते दिखी, जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी, पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी महिला ने सवा लाख रुपए अपने उधारी रकम और अन्य जरूरी कार्यों में खर्च करने की बात भी कबूल की है। पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ आगे की कार्यवाही में जुटी है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *