ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

आंदोलन के लिए रायपुर जा रही मितानिनों को पुलिस ने रोका ,जहां रोका वहीं चक्काजाम, नेशनल हाईवे 30 बाधित

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर । अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे मितानिन संघ का आज रायपुर में प्रदेश व्यापी आंदोलन होना था लेकिन हर जिले से रायपुर रवाना हो रहे मितानिन संघ को पुलिस के द्वारा रोका जा रहा है, कांकेर में भी मितानिन संघ के कर्मचारियों को पुलिस ने चारामा के मचांदुर नाका के पास रोक दिया है, जिसके बाद आक्रोशित मितानिनों ने मौके पर ही चक्काजाम कर दिया है, जिससे रायपुर जगदलपुर मार्ग बाधित हो गया है, दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है,जिससे यात्री परेशान हो रहे है। 

मितानिन संघ के द्वारा ठेका प्रथा बंद करने , वेतन में वृद्धि और NHM में सविलियन को लेकर आंदोलनरत है, मितानिन संघ के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दी गई गारंटी को याद दिलाने यह चरणबद्ध आंदोलन करने की बात कही जा रही है। 

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में मितानिनें नारेबाजी कर अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। आंदोलन को समर्थन देने के लिए भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मितानिनों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और सरकार को उन्हें जल्द मान लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मितानिनों को रायपुर जाने से रोकना गलत है।

प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है और प्रदर्शनकारियों से लगातार बातचीत कर आंदोलन खत्म कराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन मितानिनें अपनी मांगों पर अड़ी हुई हैं और उनका कहना है कि जब तक सरकार लिखित आश्वासन नहीं देती, आंदोलन जारी रहेगा।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *