ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, , ,

कभी नक्सलियों का था भय अब विकास के लिए आगे आ रहे ग्रामीण,प्रशासन को ज्ञापन सौंप बताई समस्या, जल्द निराकरण की मांग 

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। पखांजूर क्षेत्र के कभी धुर नक्सल प्रभावित माने जाने वाले ग्राम पंचायत कंदाड़ी के ग्रामीण अब अपने क्षेत्र में विकास चाहते है, ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन खंड विकास अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर को सौंपा गया , जिसमें गांवों में व्याप्त बुनियादी समस्याओं पर शीघ्र ध्यान देने की मांग की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के कई गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे लोगों को दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्न समस्याएं उठाई गई हैं—

• आंगनबाड़ी भवन का अभाव: कुछ गांवों में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

• सड़क निर्माण की मांग: कई गांवों की सड़कें कच्ची और जर्जर हालत में हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

• पेयजल की समस्या: पर्याप्त पेयजल व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है।

• राशन कार्ड संबंधी समस्या: पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड जारी करने एवं एपीएल को बीपीएल में परिवर्तित करने की मांग की गई है।

• स्कूल भवन और किचन शेड की स्थिति: कुछ स्कूल भवन जर्जर हैं और किचन शेड की मरम्मत की आवश्यकता है, जिससे बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है।

• प्रधानमंत्री आवास योजना: स्वीकृत आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई है।

इस दौरान सोमा नूरुटी, अजीत नूरुटी, ओमप्रकाश तिग्गा, विल्सन कुजूर, जॉनसन कुजूर, अलेन कुजूर, मनात धुर्वा और सुजीत नूरूटी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *