Authored by: Gaurav Shrivastava
कांकेर। नक्सलवाद के खात्मे के डेडलाइन को अब सिर्फ एक हफ्ते शेष बचे है, ऐसे में आज सुबह एक सुखद खबर सामने आई है, बस्तर के जंगल में शेष बचा नक्सलियों का एक मात्र खूंखार लीडर पापाराव आज बस्तर आईजी के सामने आत्म समर्पण कर सकता है। पापाराव अपनी टीम के साथ सरेंडर करेगा। लेकिन वही दूसरी तरफ कांकेर में शेष बचे नक्सलियों के सरेंडर को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है, उत्तर बस्तर के जंगलों में अब भी 18 से 20 नक्सली शेष बचे है जिसमें डीवीसीएम चंदर कत्लाम और एसीएम रूपी प्रमुख है।
पापाराव के आत्म समर्पण के साथ ही नक्सलियों की लीडरशिप खत्म हो जाएगी, क्योंकि नक्सलियों के लगभग सभी शीर्ष नेता या तो आत्म समर्पण कर चुके है या मारे जा चुके है, बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर पुलिस को पापाराव की तलाश थी, आज सुबह खबर आई कि पापाराव अपनी टीम के साथ आत्म समर्पण करने आ रहा है, जिससे नक्सलियों की लीडरशिप पूरी तरह खत्म मानी जा रही है। वही कांकेर जिले में सक्रिय 18 से 20 नक्सलियों के आत्म समर्पण को लेकर रोजाना अफवाह उड़ रही है, लेकिन अब तक इन्होंने समर्पण नहीं किया है, माना जा रहा है कि लीडरशिप खत्म होने के बाद अब ये भी जल्द आत्म समर्पण कर देंगे लेकिन अब समय बेहद कम बचा है, ऐसे में आने वाले दो से तीन दिन काफी अहम हो सकते है।






Leave a Reply