रायपुर। प्रदेश में अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है,जिसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है, स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
रायपुर,दुर्ग,राजनांदगांव, कांकेर में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे बच्चों के सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है, सामान्यतः छुट्टियां 1 मई से लागू होनी थी, लेकिन गर्मी के प्रकोप को देखते हुए अब छुट्टियां 20 अप्रैल से करने का निर्णय सरकार ने लिया है।
देखिए आदेश की कॉपी






Leave a Reply