ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

,

35 युवतियां झारखंड में बनाई गई बंदी, मानव तस्करी की आशंका, वीडियो भेजकर युवती ने मांगी मदद, प्रशासन एलर्ट

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से मानव तस्करी का  सनसनी खेज मामला सामने आया है, कांकेर समेत धमतरी जिले और आस पास के अन्य क्षेत्रों से करीब 35 युवतियां नौकरी के झांसे में आकर झारखंड में फंस गई है, मामला तब सामने आया जब दुर्गुकोंडल ब्लॉक की एक युवती ने एक वीडियो बनाकर अपने एक मित्र को भेजा और मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद युवक ने क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता को इससे अवगत करवाते हुए मदद मांगी जिसके बाद पूरा मामला प्रशासन तक पहुंचा और युवतियों के रेस्क्यू का प्रयास शुरू कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार दुर्गुकोंडल क्षेत्र की करीब 16 युवतियां और धमतरी जिले समेत अन्य कुछ इलाकों की करीब 30 युवतियों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी देने के नाम पर झारखंड के गढ़वा जिले ले जाया गया था, जहां युवतियों को कुछ दिन ट्रेनिंग भी दी गई लेकिन इसके बाद युवतियों के साथ उक्त कंपनी के लोगो का व्यवहार बदल गया और उन्हें एक अलग स्थान में ले जाकर रख दिया गया , युवतियों को जब अपने साथ गलत होने का अंदेशा हुआ तो उन्होंने वापस जाने की मांग की लेकिन उन्हें वापस नहीं भेजा जा रहा है,जिसके बाद एक युवती ने वीडियो बनाकर कांकेर जिले में दुर्गुकोंडल ब्लॉक के ही एक युवक भेजा जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ है, मामले में कांकेर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर का कहना है कि सूचना मिलते ही झारखंड के गढ़वा जिले के प्रशासन और पुलिस से संपर्क कर युवतियों के रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है,उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और युवतियों और कंपनी के लोगो से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही युवतियों को सकुशल वापस लाया जाएगा

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *