कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जंगलवार पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक साथ 7 भालू नजर आ रहे है। जिसमें कुछ शावक भी है। कांकेर में भालुओं का दिखना कोई नई बात नहीं है, यहां आबादी वाले इलाको में रोजाना भालू नजर आ जाते है, लेकिन जंगलवार कालेज में जो नजारा देखने को मिला वो कुछ अलग था।
एक साथ 7 भालू एक ही जगह पर नजर आए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें 5 बड़े भालू और दो शावक है, शावक मादा भालू के पीठ पर चढ़कर मस्ती करते नजर आ रहे है, वही दो भालू कुछ दूर पर विचरण कर रहे है साथ ही दो भालू पेड़ पर मस्ती करते नजर आ रहे है।
जंगलवार कालेज में इसके पहले भी भालू नजर आ चुका है, कुछ साल पहले एक भालू जंगलवार कालेज के किचन तक पहुंच गया था, जिसके बाद वन अमले ने मोर्चा संभाला था, लेकिन अब एक साथ 7 भालू के नजर आने से चिंता भी बढ़ गई है क्योंकि जवान इस इलाके में ट्रेनिंग करते है ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा भी हो सकता है, फिलहाल किसी तरह के रेस्क्यू की खबर सामने नहीं आई है, बता दे कि यहां भालू में अलावा तेंदुए भी नजर आ चुके है।





Leave a Reply