कांकेर। जिले में मलेरिया से दो छात्रों की मौत से हड़कंप मच गया है, वही दो छात्रावास में 11 छात्र पाजिटिव पाये गए है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सभी छात्रावास में तत्काल कैंप करने के निर्देश दिए है, दो मृत छात्रों में एक छात्र मर्दापोटी छात्रावास का चौथी कक्षा का छात्र है, जबकि एक अन्य छात्रा डोमाहर्रा की रहने वाली थी, दोनों की उम्र 9 वर्ष बताई जा रही है।
दो छात्रों की मलेरिया से मौत के बाद स्वास्थ्य अमले ने छात्रावासों में जांच शुरू की तो मर्दापोटी और इरादाह छात्रावास में 11 छात्र पाजिटिव मिले है।
जानकारी के अनुसार डोमाहर्रा में पहले तीन सगी बहनों की तेज बुखार की शिकायत के बाद जिला अस्पताल लाया गया था जहां 9 वर्षीय करीना विश्वकर्मा की 25 जुलाई को मौत हो गई, जबकि दो बहनों का इलाज जारी है, वही मर्दापोटी छात्रावास में भी कुछ छात्रों को सिर में दर्द की शिकायत के बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें शुरुआत में 4 छात्र पॉजिटिव पाए गए, जिनमें से एक छात्र सुभाष कुमेटी 9 वर्ष की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे उसके परिजन अपने साथ ले गए थे, आज सुबह तबियत ज्यादा बिगड़ने पर छात्र को कांकेर लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
बता दे कि बीते 3 साल में छात्रावासों में मलेरिया के केस नहीं आए थे लेकिन इस साल मलेरिया विभाग के द्वारा कही भी छिड़काव नहीं कराया गया है, इस गंभीर मामले में न तो स्वास्थ्य अमले ने ध्यान दिया और ना ही आदिम जाति कल्याण विभाग ने इस पर ध्यान दिया , अब इस गंभीर लापरवाही का नतीजा है कि दो दिनों में दो छात्रों की मौत हो गई है जबकि 11 छात्र अभी भी पॉजिटिव है।
आदिम जाति कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त जया मनु का कहना है कि 22 जुलाई को सभी छात्रावास में बच्चों की जांच कराई गई थी तब एक भी केस सामने नहीं आए थे 24 जुलाई के बाद अचानक केस मिले है।
स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ आर सी ठाकुर का कहना है कि जिले में अचानक मलेरिया के नए सिम्टम्स देखने को मिल रहे है जिसमें तेज सिर दर्द के बाद मलेरिया की पुष्टि हो रही है, उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम एलर्ट है सभी छात्रावास में कैंप करने के निर्देश दिए गए है।





Leave a Reply