ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

सबसे बड़ा मुकाबला, भारत पाकिस्तान की भिड़ंत आज दुबई में,जानिए चैंपियंस ट्राफी में अब तक किसका पलड़ा रहा है भारी 

Authored by: Gaurav Shrivastava

स्पोर्ट्स। जिस दिन का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था वो दिन आ गया है,  चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान में भिड़ंत होगी। दुबई में आज दोनों टीमें आमने सामने होंगी , मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें चैंपियंस ट्राफी में अब तक 5 बार आमने सामने हो चुकी है, जिसमें 3 बार पाकिस्तान और 2 बार भारत को जीत मिली है। ऐसे में कागजी रिकॉर्ड में पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है लेकिन दोनों टीमों के मौजूदा फार्म की बात की जाए तो भारतीय टीम पाकिस्तान से काफी आगे नजर आती है। आज के मुकाबले यदि भारत जीत दर्ज करता है तो वो चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगा और  पाकिस्तान की हार की स्थिति में  टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। 

और खबरें

One response to “सबसे बड़ा मुकाबला, भारत पाकिस्तान की भिड़ंत आज दुबई में,जानिए चैंपियंस ट्राफी में अब तक किसका पलड़ा रहा है भारी ”

  1. Nikita Shrivastava Avatar
    Nikita Shrivastava

    Nice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *