Authored by: Gaurav Shrivastava
स्पोर्ट्स। जिस दिन का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था वो दिन आ गया है, चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान में भिड़ंत होगी। दुबई में आज दोनों टीमें आमने सामने होंगी , मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें चैंपियंस ट्राफी में अब तक 5 बार आमने सामने हो चुकी है, जिसमें 3 बार पाकिस्तान और 2 बार भारत को जीत मिली है। ऐसे में कागजी रिकॉर्ड में पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है लेकिन दोनों टीमों के मौजूदा फार्म की बात की जाए तो भारतीय टीम पाकिस्तान से काफी आगे नजर आती है। आज के मुकाबले यदि भारत जीत दर्ज करता है तो वो चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगा और पाकिस्तान की हार की स्थिति में टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।






Leave a Reply