ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

जिले के कई हिस्से में तेज आंधी तूफान का कहर,चारामा के पास नेशनल हाईवे 30 में पेड़ गिरा,

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। देर शाम जिले में कई हिस्सों में तेज आंधी तूफान ने जमकर कहर मचाया है,चारामा भानुप्रतापपुर ,कांकेर में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है, जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, चारामा के नजदीक नेशनल हाइवे 30 में पेड़ गिरने से लम्बा जाम लग गया था, पेड़ को कड़ी मशक्कत के बाद हटाकर जाम खुलवाया गया है,  वही तेज बारिश के कारण कई दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया है। 

देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ आई आंधी ने चारामा में जन जीवन को काफी प्रभावित किया है, निकासी व्यवस्था सही नहीं होने से बारिश का पानी दुकानों में घुस गया है, वही पेड़ गिरने के कारण लगे जाम में कई यात्री फंस गए थे,  मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तेज आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया था और देर शाम कांकेर जिले  के कई हिस्से बारिश और आंधी से प्रभावित हुए है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *