ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक नक्सली ढेर , बड़े लीडरों की मौजूदगी की खबर

Authored by: Gaurav Shrivastava

बीजापुर। जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है,मुठभेड़ में 1 नक्सली को मार गिराया गया है, बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है, इलाके में बड़े लीडरों के जमावड़े की सूचना पर संयुक्त ऑपरेशन लांच किया गया है, घने जंगल वाले इलाके में लगातार जवान ऑपरेशन चला रहे है क्योंकि नक्सलियों के लिए ये इलाका सेफ जॉन माना जाता रहा है, लेकिन बीते कुछ समय से जवानों ने नक्सलियों के सबसे सेफ जॉन को ही डेंजर जॉन में बदल दिया है, आज फिर जवानों ने नक्सलियों की घेराबंदी की है और दोनों तरफ से रुक रुक कर फायरिंग हो रही है, बता दे कि बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने पहले ही साफ कर दिया था कि मानसून में भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और बस्तर में हो रही लगातार बारिश के बाद भी जवान घने जंगलों में उतर रहे है और नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जंग जारी है। फिलहाल मौके से एक नक्सली का शव बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *