ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

, ,

कांकेर में बड़ी मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद, अभी भी जारी है मुठभेड़, बढ़ सकती है मारे गए नक्सलियों की संख्या 

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। जिले के अंतिम छोर में जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हो रही है, मुठभेड़ में जवानों ने अब तक 4 नक्सलियों को मार गिराया है, वही मौके से ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए है, इलाके में अभी भी मुठभेड़ चल रही है, मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। 

कांकेर नारायणपुर सीमा क्षेत्र में बड़ी संख्या में माओवादियों के जमावड़े की सूचना पर ऑपरेशन लांच किया गया था, जवानों ने नक्सलियों को एक बड़ी टीम को घेर रखा है और दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी चल रही है, शुरुआती मुठभेड़ में ही जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जवान लगातार नक्सलियों को घेरते हुए आगे बढ़ रहे है, जिससे अंदेशा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मौके से एसएलआर समेत 4 हथियार भी मिले है। 

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *