ताज़ा

CG News Alert

खबर वही जो सच हो

रफ्तार बेलगाम, बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 7 यात्री घायल

कांकेर। बसों की बेलगाम रफ्तार ने यात्रियों की जान जोखिम में डाल रखी है, नेशनल हाईवे 30 में मूरवेंड के पास आज सुबह बस और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, हादसे में 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए कांकेर मेडिकल कालेज लाया गया है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा का कारण बेलगाम रफ्तार ही है। 

रायपुर की तरफ से जगदलपुर जा रही है बस और जगदलपुर की तरफ से आ रही ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई, हादसे के बाद बस का चालक बस में ही फंस गया था जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला का सका। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल रवाना किया। बता दे कि बसों की बेलगाम रफ्तार से लोग काफी परेशान है इसके बाद भी इन पर कड़ी कार्यवाही नहीं होने से रफ्तार पर लगाम नहीं लग रहा है।

हाईवे पर रोजाना हादसे, रफ्तार पर कंट्रोल जरूरी 

नेशनल हाईवे 30 पर रोजाना सड़क हादसे की खबरें आ रही है, दो दिन पहले ही दो कारों की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हुई थी, सड़क पर हादसों का सबसे बड़ा कारण बेलगाम रफ्तार ही है, लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है और रोजाना लोग हादसों में जान गंवा रहे है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *