ताज़ा

News Alert CG

खबर वही जो सच हो

,

नक्सलियों की प्लांट आईईडी बरामद, जंगलों में दफन बारूद ढूंढने में जुटे जवान

Authored by: Gaurav Shrivastava

कांकेर। नक्सलवाद के खात्मे के बाद अभी भी बस्तर के जंगलों में दफन बारूद के मिलने का सिलसिला जारी है, कांकेर जिले के छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के टेकमीटोला के जंगलों के सर्चिंग पार्टी ने  आईईडी बरामद किया है, जिसे बीडीएस की टीम ने मौके पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया। 

नक्सलियों के द्वारा कांकेर के अंदरूनी जंगलों  में बड़ी मात्रा में आईईडी का जाल बिछाकर रखा था ताकि सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचा सके लेकिन अब जब बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है तो आत्म समर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर ही जवान लगातार नक्सलियों के द्वारा छुपाकर रखे गए डंप, गोलाबारूद, आईईडी बरामद करने में जुटे हुए है ताकि बस्तर के जंगल को पूरी तरह से सुरक्षित किया जा सके। डीआरजी और बीएसएफ के जवान लगातार जंगलों में सर्च अभियान चलाए हुए है। 

जंगल अब भी सुरक्षित नहीं, पूरी तरह क्लीन करने में जुटे जवान 

नक्सलियों के द्वारा अपने गढ़ में भारी संख्या में आईईडी प्लांट कर रखी गई थी, ताकि जवानों को नुकसान पहुंचा सके और खुद को सुरक्षित रख सके लेकिन अब जब नक्सलवाद खत्म हो चुका है फिर भी जंगल में जाना आम लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है, जवानों के द्वारा जंगल को पूरी तरह सुरक्षित करने ही लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *